जमशेदपुर, मई 25 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र की नया बस्ती सिदो-कान्हू मैदान में पैतृक जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता कंचन कुमारी ने अपने जेठ संजय चौधरी के खिलाफ बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कंचन कुमारी के लिखित आवेदन पर 22 मई को मामला दर्ज किया गया है। कंचन का आरोप है कि वह चार माह की गर्भवती थी। इसी दौरान जेठ संजय चौधरी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में गर्भपात हो गया। यह भी पढ़ें- गर्भपात के दावे की मेडिकल जांच पर टिकी पुलिस की पड़ताल, रिपोर्ट का इंतजार पीड़िता ने बताया कि विवाद की जड़ पैतृक जमीन और मकान का बंटवारा ...