जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में आपसी विवाद में सोमवार रात छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल शेरू मार्डी (32) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मनीष मार्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों सगे भाई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मनीष मार्डी अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। सोमवार रात भी उसने नशे में अपनी मां की पिटाई कर दी। मां के साथ मारपीट का विरोध करने पर बड़े भाई शेरू मार्डी और मनीष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान मनीष ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.