जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा के जटाझोपड़ी में पुलिस ने रविवार को मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से 9 पेटियों और एक छोटे बोरे में रखी विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा लगभग 80.280 लीटर है। छापेमारी दल ने पहले सादे पोशाक में दो सदस्यीय टीम भेजकर मुनमुन दास को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर तालाबंदी और स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण आरोपी छत के रास्ते से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि मुनमुन दास के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बागबेड़ा थाना के अधिकारियों ने कहा कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.