जमशेदपुर, फरवरी 1 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति 18 फरवरी को निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह और संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि उनसे रामेश्वर शर्मा एवं उनकी पत्नी प्रमिला शर्मा ने अपनी बेटी के विवाह में सहयोग हेतु संपर्क किया था। सुबोध झा ने दंपती को आश्वासन दिया कि समिति उनकी बेटी का विवाह कराएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें प्रेरणा मिली कि कुछ और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह इसी मौके पर करना चाहिए। इसलिए सामूहिक विवाह महोत्सव का कार्यक्रम 18 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि दोनों पक्ष की सहमति मिली तो विवाह में लड़के की तरफ से 100 लोगों और लड़की पक्ष के 100 लोगों के भोजन की व्यवस्था समिति करेगी। साथ ही लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.