बागबेड़ा जलापूर्ति योजना 11 साल में भी अधूरी, 14 को अनशन
जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। ग्राम विकास संघर्ष समिति ने रविवार को यादव क्लब, कीताडीह में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की अध्यक्षता में बैठक कर बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अधूरे रहने पर चिंता व्यक्त की। यह योजना 11 साल से लटकी है। विभाग के जून के पहले सप्ताह के आश्वासन के बावजूद अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।समिति ने 14 जून को टाटानगर स्टेशन चौक पर एक दिवसीय अनशन करने का निर्णय लिया। नीरज सिंह, सुनील गुप्ता, शिवजी सिंह, मुदिता सिंह, डी.एन. सिंह सहित कई लोग बैठक में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.