जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा बजरंग टेकरी में युवती पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में पवन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए विवाद के दौरान हमला किया गया।

जांच की प्रक्रिया पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला बढ़ता गया और युवती के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज तथा मारपीट की घटना हुई। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय मौके पर और कौन-कौन लोग मौजूद थे तथा किसकी क्या भूमिका थी।

परिजनों का आरोप इधर, घायल युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जानबूझकर रास्ते में रोककर हमला किया। विरोध करने पर चाकू...