जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा गांधीनगर क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए निःशुल्क शुद्ध पेयजल आपूर्ति की पहल शुरू की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से जुस्को का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना प्रारंभ किया है।सुनील गुप्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के दौरान आयोजित भंडारा व शरबत वितरण कार्यक्रमों में भी राजकुमार सिंह ने पेयजल की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंद स्थानों पर नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.