जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में लंबे समय से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू से शुक्रवार को मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।पंसस ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी की घटनाओं तथा सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द इन लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने तुरंत जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ सुमित प्रकाश से बातचीत की और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।इस संबंध में प्रखंड विकास पदा...