बागबेड़ा के सामाजिक भवनों को नोटिस से रेलवे के खिलाफ आक्रोश
जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के विभिन्न सामाजिक भवन को तोड़ने की नोटिस से स्थानीय लोगों में रेलवे के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। रविवार को अखिलेश्वर सिंह, ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्माओं की बैठक हुई। जिसमें टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने सभी भवनों की दीवार पर नोटिस चिपकाने का विरोध किया गया। लोगों ने कहा कि, रेलवे को सामाजिक भवना को उस वक्त तक नहीं तोड़ना चाहिए, जब तक उक्ज जमीन पर रेलवे का कोई विकास कार्य नहीं होना है। बताया जाता है कि बागबेड़ा के सामाजिक भवन की जमीन को रेलवे अपना बताकर 2023 से मुकदमेबाजी कर रहा है। चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय के आदेश पर अभी इंजीनियरिंग विभाग में नोटिस चिपकाकर 15 दिन में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होने पर तोड़ने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.