नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के चलते पिछले दिनों बागपत से नोएडा में ड्यूटी पर आए मुख्य आरक्षी की बुधवार रात तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय रजनेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत थे। उनका परिवार गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रहता है। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बागपत जिले में थी। पिछले दिनों 13 अप्रैल को नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के चलते आसपास के जिलों से पुलिसकर्मी बुलाए गए थे। यह भी पढ़ें- हृदय गति रुकने से युवक की मौत रजनेश कुमार भी फेज-1 थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार शाम अचानक उनकी तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.