बागपत सांसद ने की खडौली क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर और बाईपास चौड़ीकरण की मांग
मेरठ, जुलाई 30 -- मेरठ। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मेरठ के खड़ौली क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण और दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (बाईपास) के चौड़ीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समस्या पिछले करीब दस वर्षों से बनी हुई है, जिससे लाखों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोला रोड से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। यही सड़क खड़ौली क्रॉसिंग पर दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 बाईपास को पार करती है। लंबे समय से क्रॉसिंग बंद होने के कारण मेरठ शहर से भोला की झाल, पुरा महादेव मंदिर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बताया कि इस स्थान पर प्रतिदिन हजारों लोग और वाहन हाईवे पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.