मेरठ, अप्रैल 26 -- बागपत रोड पर नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी की। विरोध किया तो महिलाओं व लोगों से मारपीट का प्रयास किया। लोगों ने शराबी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने लाई। आरोपी के खिलाफ थाना टीपीनगर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मलियाना पुल के नीचे मार्केट में दोपहर में महिलाएं सामान खरीद रही थी। इसी दौरान नई बस्ती रोड नशे में धुत एक युवक आती जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं ने शोर मचा दिया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में परिवार की महिलाओं से अभद्रता व मारपीट आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा विरोध जताया। इस पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उन पर हमले का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- जमुई : शराब के नशे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.