बागपत, अक्टूबर 4 -- जिले में 12 अक्तूबर को पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्री परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर दो पालियों में 12480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र व्यवस्थापक भी सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था करने में जुटे हैं। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस कक्ष में नहीं ले जा सकेगा। शासन ने पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्री परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। जनपद के 15 केंद्रों पर 12 अक्तूबर को परीक्षा होगी। दो पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 8.45 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.