धनबाद, जनवरी 29 -- बागपत। बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अचानक खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार एमबीए के दो छात्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनबाद जय प्रकाश नगर बृजनंदन अपार्टमेंट निवासी नारायण प्रसाद गांगेसरिया के पुत्र 24 वर्षीय मयंक नारायण गांगेसरिया और एमपी नीमच के पार्थ जिंदल के रूप में हुई। दोनों दिल्ली के द्वारका स्थित कॉलेज से एमबीए कर रहे थे। दोनों छात्र अपने दो अन्य साथियों के साथ देहरादून घूमने गए थे। नोएडा के एडब्ल्यूएचओ काम्प्लेक्स के पास रहने वाले छात्र अर्जुन सिंह तेवतिया ने बताया कि वह दिल्ली के द्वारका स्थित फर्स्ट टाइम बिजनेस स्कूल में एमबीए (प्रथम वर्ष) का छात्र है। वह अपने साथी तीन साथियों (दोनों मृतक सहित) के साथ 25 जनवरी को किराए की दो बाइक लेकर उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.