बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले में शनिवार से 16 फरवरी की रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। शामली की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले वाहनों को एनएच-1 के रास्ते पानीपत, करनाल और सोनीपत होते हुए भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि खिवाई तिराहे और बरनावा आश्रम के पास भी बैरिकेडिंग की गई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.