बागपत, अक्टूबर 6 -- धान की खरीद के लिए इस बार बागपत जनपद में एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। शासन के निर्देश पर बागपत में धान की सरकारी खरीद बंद हो गई है। जिसका लाभ अब हरियाणा के व्यापारियों ने उठाना शुरू कर दिया है। हरियाणा के व्यापारियों ने खेकड़ा और बड़ौत की मंड़ियों डेरा जमा लिया है। उन्होंने धान खरीद का लाइसेंस बनवाने के बाद जनपद के किसानों से धान खरीदना शुरू कर दिया है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। क्योंकि उन्हें धान बेचने के लिए अब हरियाणा और दिल्ली की मंड़ियों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। बागपत जनपद में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई जाती है। फसल कटने के बाद किसान धान को दिल्ली और हरियाणा की मंड़ियों में बेचते है। हालांकि बागपत जनपद में भी प्रतिवर्ष धान खरीद के लिए तीन सरकारी क्रय केंद्र खोले जाते थे। जिन पर सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.