बागपत में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की उपचार के दौरान मौत
बागपत, जून 10 -- बागपत। बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे में मंगलवार शाम हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में व्यापारी परिवार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में शामिल वरुण लुहारी के पिता बाबूराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे हिस्ट्रीशीटर बदमाश वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ बड़ौत में टेंट व्यवसायी सोहनलाल अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। उसने पुरानी रंजिश के चलते सोहनलाल को गोलियां बरसाकर मौत की नींद सुला दिया। पिता को बचाने आये पुत्र विकास अग्रवाल को भी गोली से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। यह भी पढ़ें- बागपत में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, कारोबारी बाप-बेटे की हत्या; हिस्ट्रीशीटर को भी लगी गोली वारदात के बाद मौके से भाग रहे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.