संवाददाता, फरवरी 21 -- बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के आजमपुर मुलसम गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही ने शुक्रवार रात सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आजमपुर मुलसम गांव निवासी पीयूष पुत्र सतपाल दिल्ली पुलिस का सिपाही था। बताया जाता है कि वर्ष 2018-2019 में पिता की मृत्यु के बाद पीयूष दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में रहता है।दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सुसाइड किया बताया जाता है कि शुक्रवार को पीयूष अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम उसने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए बड़ौत के निजी अस्पताल ले गए, ...