बागपत, जुलाई 1 -- बागपत। शहर के बड़ा बाजार में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सराफा की दुकान से पांच जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी सोने के कुंडल लूट लिए। पीड़ित सराफ ने सिसाना गांव के एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली से महज सौ कदम की दूरी पर हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा गया। वहीं व्यापारियों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की। शहर के बड़ा बाजार में भारत भूषण वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा ने दो माह पहले सराफ की दुकान खोली है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर वह दुकान पर थे। यह भी पढ़ें- सराफ ने मचाया लूट का शोर, लेनदेन का निकला मामला इस दौरान दो युवक पहुंचे। इनमें से एक युवक सिसाना गांव का रहने वाला है। दुकान पर पहुंचने के बाद युवकों ने कोल्डड्रिंक की बोतल निकाली और उससे पीने के लिए बोला। उसने मना कर दिया...