बागपत में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, कारोबारी बाप-बेटे की हत्या; हिस्ट्रीशीटर को भी लगी गोली
संवाददाता, जून 9 -- UP News: यूपी के बागपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बड़ौत में मंगलवार शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा बाजार दहल उठा। दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े टेंट व्यवसायी सोहन लाल अग्रवाल और उसके बेटे विकास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, इसमें दोनों की मौत हो गई है, जबकि एक राहगीर घायल हो गया। उधर, भागते समय भीड़ ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर पीटा। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। घटना के विरोध में बड़ौत से लेकर बागपत जिला अस्पताल तक व्यापारियों ने हंगामा किया। देर शाम एडीजी, कमिश्नर और डीआईजी ने भी बड़ौत पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता की। पुलिस के अनुसार शाम के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.