हापुड़, सितम्बर 27 -- एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरूहापुड़ संवाददाता। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरोपी पति ने पीड़िता को पिस्टल से जान से मारने दी धमकी दी। आरोपी पति बागपत जनपद में पुलिस में तैनात है। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी की विवरण बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी शिवानी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2019 को उसकी शादी मोहम्मदपुर खुड़लिया निवासी शिवम शर्मा के साथ शादी हुई थी। पीड़िता का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में बागपत में तैनात है। पीड़िता के परिजन ने शादी में...