संवाददाता, अप्रैल 19 -- बागपत के छपरौली के मुकंदपुर गांव में रविवार को गौरी नामक गाय की तेरहवीं पर यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। गौरी की आत्मा शांति के लिए आसपास गांव के लोगों ने भी यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां दीं। मुकंदपुर गांव निवासी देवेंद्र शर्मा की गाय गौरी की सात अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। 24 साल परिवार के सदस्य की भांति रही गौरी की मृत्यु के बाद उसकी अंतिम संस्कार यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। गौरी की अंतिम यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई थी।बागपत में गाय की तेरहवीं हुई रविवार को गांव में गौरी की तेरहवीं का आयोजन हुआ। इसमें गांव के अलावा आसपास के लोग भी शामिल हुए और यज्ञ में शामिल होकर गौरी की आत्मा शांति के लिए आहुतियां दीं। इसके बाद ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। लोगों ने गौरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्...