बागपत, मार्च 10 -- बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर उनसे बागपत में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना करने की मांग की। कहा कि बागपत में इसकी स्थापना होती है तो दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों के विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। विद्यार्थियों को बेहतर इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...