बागपत, जून 29 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव के चौधरी चरण सिंह नामक गुड़ के कोल्हू में रविवार की देर रात्रि में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दीं। आग लगने से कोल्हू में रखी गुड़ बनाने के बाद बची खोई (ईंधन सामग्री) और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक लाखो रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित कोल्हू संचालक सुखराम पाल कश्यप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...