बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से बागपत पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को ओर अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से द्वितीय चरण में 12 चार-पहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए। सोमवार को एसपी सूरज कुमार राय ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर आपातकालीन सेवाओं के लिए रवाना किया। एसपी ने बताया कि इन 12 गाड़ियों में से चार गाड़ियां दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर तैनात रहेंगी, जबकि अन्य आठ गाड़ियां विभिन्न थाना क्षेत्रों में भृमणशील रहेंगी। बताया कि इन वाहनों के संचालन से जनपद में पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं त्वरित सहायता उपलब्धता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ विजय चौधरी, सीओ अंशु जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.