मेरठ, मार्च 17 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गई बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य बताएं गए है। मंगलवार को थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में गश्त व वाहन चेकिंग के दौरान हिंडन पुल के पास खिवाई क्षेत्र में दो आरोपी संदिग्ध रूप से घूमते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि तोमर पुत्र अनिल तोमर निवासी ग्राम बाबली थाना बड़ौत, जनपद बागपत, व शौर्य पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कस्बा छपरौली थाना छपरौली, जनपद बागपत बताए। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.