बागपत, जनवरी 28 -- दाहा। गुजरात के नाडियाड में सम्पन्न हुई नेशनल रैंकिग तीरंदाजी चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी धनौरा टीकरी के तीरंदाज शेखर वेदवान ने एक गोल्ड मैडल जीत कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। कोच सचिन वेदवान ने बताया कि गुजरात के नाडियाड में 25 से 28 जनवरी तक चली चैंपियनशिप में तीरंदाज शेखर वेदवान ने कंपाउंड इवेंट में एक गोल्ड मैडल जीत कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। मैडल जीतने पर महक सिंह, जितेंद्र, अनिल कुमार, बबलू, अंकित, अन्नत, प्रेरित ने खुशी मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.