बागपत की सड़कों पर डाक कांवड़ का सैलाब, जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने
बागपत, अगस्त 10 -- बागपत। 11 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक को लेकर सोमवार से सड़कों पर डाक कांवड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर तेजी से लौट रहे डाक कांवड़ियों के जत्थों से कांवड़ मार्ग पूरी तरह भगवामय नजर आया। बड़ी-बड़ी झांकिनुमा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन्हें देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ भी जुट रही है। डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के चलते पुसार और दाहा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जगह-जगह जाम की स्थिति बनने पर पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस लगातार कांवड़ मार्ग से वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराने में जुटी रही। यह भी पढ़ें- 78 साल के रामप्रकाश हरिद्वार से लाए 30वीं कांवड़ बड़ौत शहर में डाक कांवड़ियों की निर्बाध आवाजाही के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.