बागपत, मई 17 -- बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे स्थित विराट नर्सिंग होम को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। टीम को नर्सिंग होम में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां मिलीं। इसके साथ ऐसी भी दवाइयां मिली जो प्रतिबंधित थी। डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं थी और न ही स्टाफ के दस्तावेज थे। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुगर मिल के पास स्थित विराट नर्सिंग होम में छापेमारी की। इस दौरान टीम को नर्सिंग होम में नियमों का उल्लंघन मिला। नर्सिंग होम का पंजीकरण 30 अप्रैल को समाप्त पाया गया। अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला का उपचार योग्य एवं पंजीकृत चिकित्सक की उपस्थिति के बिना ही संचालिका द्वारा करते पाया गया। कोई भी पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। अन्य स्टाफ ...