बागपत, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के परिसर में बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार शाम होली मिलन उमंग समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत-संगीत और हास्य प्रस्तुतियों के बीच उद्यमियों व अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि मुंशी लाल हॉस्पिटल से डॉ. ललित शर्मा व डॉ. अंजना शर्मा ने अपनी टीम के साथ सहभागिता की। वहीं यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी व उपायुक्त जीएसटी आरपी चौरसिया ने अतिथि की भूमिका निभाई। समारोह का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रहा, जिसमें 28 अतिथियों को पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.