बागपत : 2027 का चुनाव जीतने को भाजपा कर सकती है सरकारी तंत्र का इस्तेमाल : राकेश टिकैत
बागपत, अक्टूबर 2 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बागपत पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि 2027 चुनाव में भाजपा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने का प्रयास करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशियों को पुलिस और ईडी का डर दिखाकर चुनाव मैदान से हटाने का प्रयास किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि भाजपा इस बार चुनाव में नए तरीके से काम करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया जो प्रत्याशी मजबूत होंगे और भाजपा के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं, उन्हें अलग-अलग जांच एजेंसियों और सरकारी कार्रवाई का डर दिखाकर चुनाव से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.