बागपत, मार्च 30 -- यूपीपीसीएस परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बड़ौत में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ौत की बहू हिमिका गौतम परीक्षा उत्तीर्ण कर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर बनी है। मुरादाबाद की रहने वाली हिमिका गौतम की शादी बड़ौत के अमित कुमार से हुई थी। अमित कुमार 2018 में यूपी-पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। हिमिका गौतम की सफलता के पीछे अमित कुमार की बहुत बड़ी भूमिका रही हैं। खुद यूपी-पीसीएस उत्तीर्ण अमित ने अपनी पत्नी को भी यह परीक्षा उत्तीर्ण कराने की ठानी हुई थी। कड़ी मेहनत से कराई गई तैयारी का फल आखिर मिला। 2024 के घोषित परीक्षा परिणाम में जब हिमिका को सफलता मिली तो परिवार खुशी से झूम उठा। डॉ. नीरज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. पंकज कुमार (अमित के भाई) ने हॉस्पिटल में मिठाई बांटकर ...