बागपत, मार्च 30 -- दोघट थाना क्षेत्र के तमेलागढ़ी गांव के जंगल में हिंडन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मेरठ सरधना के गांव पारसी निवासी गौरव पुत्र ऋषिपाल ने तमेलागढ़ी गांव के जंगल में हिंडन नदी पर शव मिलने की सूचना पीआरवी पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकाला तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। बताया कि शव करीब 12 से 15 दिन पुराना है। दोनो पैर जानवरों ने खा लिए है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि हिंडन नदी से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...