बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गुफा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनी के जवाहर नगर निवासी संतोष परशुराम कॉलोनी निवासी दीपक के साथ गुफा मंदिर की दुकानों पर प्रसाद वितरण का कार्य करता था। शुक्रवार रात 12 बजे गुटखे लेने हाईवे पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.