बागपत, जनवरी 3 -- पिछले दो माह से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए साल की शुरुआत में ही बड़ी राहत मिली है। शनिवार को एक्यूआई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। प्रदूषण विभाग के अनुसार शनिवार को एक्यूआई 110 पर आ गया, जिसके बाद जनपद में लगाई गई ग्रेप की पाबंदियां खत्म कर दी गई है। दरअसल, दीपावली के बाद से जनपद की आबोहवा प्रदूषित बनी हुई थी। एक्यूआई खतरनाक स्थिति में पहुंचा हुआ था। जिसके चलते दमा रोगियों का दम घुट रहा था। गत दिसंबर माह में तो एक्यूआई 450 के ऊपर पहुंच गया था। जिसके चलते जिले में ग्रेप-4 की पाबंदियां लगा दी गई थी। सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर पिछले करीब डेढ़ माह से रोक लगी हुई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत होते ही लोगों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को एक्यूआई 110 पर आ गया, जिसके बाद लोगों की सांसों पर बना संकट दूर हो गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.