बागपत, अक्टूबर 5 -- बागपत। ​बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शराब की दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला एक शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। गत 21 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा इस्लामपुर निवासी वीरेंद्र राणा ने तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया और शराब की बोतलें, बीयर की पेटियां व दिनभर की बिक्री के रुपये लूटकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- मुठभेड़: गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ...