बागपत : वैवाहिक विवाद से आहत युवक ने फांसी लगा दी जान
बागपत, जून 23 -- शहर के कोर्ट रोड गली नंबर-4 में 24 वर्षीय युवक दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिल्ली के शकूरपुर स्थित एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी मां संतोष मंदिर गई हुई थीं। इस दौरान दीपक ने घर की छत पर बने टीन शेड में फांसी लगाकर जान दे दी। मार्च माह में दीपक का विवाह नगला जाफराबाद निवासी गुड्डी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच वैवाहिक संबंध समाप्त करने को लेकर समझौता हुआ था। परिजनों का कहना है कि इस फैसले से दीपक मानसिक तनाव में था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.