बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। नगर पालिका परिषद में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने सभासदों के साथ मिलकर धरना शुरू कर दिया। धरने में पेंशनर, कार्यालय कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। होली व रमजान के पर्व पर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही प्रशासन को धरने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में मजबूर होकर उन्हें धरना देना पड़ा। चेतावनी दी कि जब तक दो माह का बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.