बागपत : रटौल मे आंधी-बारिश से गिरा मकान, मलवे में दबने से चार बच्चे घायल
बागपत, जून 13 -- रटौल में शुक्रवार रात्रि बारिश-आंधी के चलते मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें चार बच्चे दबने से घायल हो गए। वहीं हजारों का नुकसान हुआ है। कस्बे के लोगों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। रटौल नगर पंचायत निवासी अब्दुल वाहिद अंसारी उर्फ छोटे पुत्र अलीहसन परिवार सहित नौशाद के मकान में किराये पर रहता है। वह परिवार सहित घर पर सोया हुआ था। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मकान के मलबे में चार बच्चे अंजुम, सावेज, सुभान और इकरा घायल हो गए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। जानकारी के अनुसार अब्दुल वाहिद अंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.