बागपत, मार्च 27 -- बागपत के रटौल में एक किशोर की बुखार के चलते मौत हो गई, जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। रटौल निवासी 15 वर्षीय आरिश पुत्र काले को पिछले एक सप्ताह से निमोनिया बुखार था। जिसका ईलाज पहले खेकड़ा के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरूवार शाम उसने दम तोड़ दिया। देर रात किशोर के शव को रटौल लाया गया। शुक्रवार सुबह उसका गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। मौत के बाद कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने में लगे हैं।लोगो नें बताया की आरिश छह बहनों का इकलौता भाई था। वहीं खेकड़ा पीएचसी प्रभारी डाक्टर ताहिर ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...