बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। रटौल के छात्र साद ने जेईई मेन परीक्षा में 97.6 परसेंटाइल हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। साद मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती के रिश्ते के भांजे हैं। रटौल निवासी मास्टर जाहिद अली का 17 वर्षीय पुत्र साद खेकड़ा के जेपी एकेडमी में कक्षा 12 का छात्र है। उसने जेईई मेन के लिए फार्म भरा था और परीक्षा में शामिल हुआ था। सोमवार रात जेईई मेन का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें साद ने 97.6 परसेंटाइल के साथ परीक्षा पास की। रिजल्ट घोषित होने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। कस्बे के लोग परिजनों को शुभकामनाएं देने मे लगे हैं। मशहूर यूटयूबर सादाब जकाती ने भी परिजनों और साद को शुभकामनाएं दी है। छात्र साद ने सफलता का श्रेय अपनी माता जीनत परवीन और पिता जाहिद अली को दिया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसके चाचा डाक्टर नाजिम अली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.