बागपत : यूजीसी के फैसले के विरोध से लेकर समाज की एकता पर मंथन
बागपत, सितम्बर 27 -- बागपत। बाछोड़ गांव में रविवार को भगवान परशुराम रक्षा परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम वंशीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत सुबह यज्ञ के साथ हुई। इसमें महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर भैयादास महाराज और शाकंभरी पीठाधीश्वर राम भावानंद महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में यूजीसी के हालिया फैसले के विरोध को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े निर्णयों में समाज की भावनाओं और परंपरागत मूल्यों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यूजीसी प्रकरण को लेकर विरोध जताते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी बात मजबूती से रखने का आह्वान किया। संतों और वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकता कायम करना जरूरी है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.