बागपत, अप्रैल 25 -- भाई को शादी में मिली बाइक लेकर घूमने निकले रटौल कस्बे के दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रटौल निवासी 16 वर्षीय शहजाद पुत्र शकील व 14 वर्षीय अयान पुत्र शहजाद बड़ा मदरसा मोहसीन उल उलूम के हाफिजे कुरान के छात्र थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दोनों नाबालिग बाइक लेकर रटौल-लोनी मार्ग पर घूमने निकले थे। उनके साथ अन्य बाइक पर भी दो युवक थे। जब ये किशोर रटौल पेट्रोल पम्प से वापस रटौल-लोनी मार्ग की और आ रहे थे, तो बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई। हादसे में दोनों किशोर किशोर गंभीर रूप में घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों किशोरों को उपचार के लिए दिल्ली ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही दोनों किशोरों ने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही पता चला, तो उनमें कोहराम मच गया। कस्बे के...