बागपत, दिसम्बर 2 -- बागपत। बड़ौत में आगामी 7 से 12 दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों में चल रही भारी सुरक्षा चूक पर आखिरकार जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। अत्यधिक ज्वलनशील थर्माकोल सामग्री के बड़ी मात्रा में प्रयोग और पंडाल में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी पर बड़ा असर सामने आया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए महोत्सव के लिए बनाई जा रही विशाल पंडाल निर्माण की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। नोटिस की कॉपी भी निर्माणाधीन पंडाल पर चस्पा कर दी गई है। बागपत जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा है कि मौके पर की गई जांच में पंडाल निर्माण में भारी अनियमितताएं पाई गईं। न केवल ज्वलनशील थर्माकोल का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा था, बल्कि पंडाल में सुरक्षा के न्यूनतम मानकों तक का पालन नहीं हो रहा था। मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.