बागपत, अप्रैल 13 -- बागपत। रटौल में बेड पर खेल रहा दस वर्षीय बच्चे अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने में लगे हैं। रटौल निवासी प्रेम का दस माह का बच्चा विक्रम रविवार रात घर पर बेड पर खेल रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर पड़ा। परिजनों उसे उठाया तो बच्चा बेहोश था। परिजन तुरंत उसे निजि चिकित्सक के यहा लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन विक्रम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन बच्चे को लेकर घर पहुंचे तो देखने वालो की भीड़ लग गई। लोगों ने बताया प्रेम के चार बच्चे हैं। दो लड़के दो लड़की, जिसमें विक्रम सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...