बागपत, अप्रैल 13 -- बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव के जंगल में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। साथ ही, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिंद...