बागपत, फरवरी 23 -- खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव के जंगल में 20 फरवरी को पशु के अवशेष मिले थे। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को गाय का बताते हुए प्रदर्शन किया था और गोकशों की गिरफ्तारी की मांग की थी। दल के रितिक ने कोतवाली पर गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से उनकी तलाश में लगी थी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि जांच में सरूरपुर कस्बे के रहने वाले साजिद और थाना चांदीनगर के पांची गांव के रहने वाले इंतजार उर्फ भूषण के नाम प्रकाश में आए थे। रविवार रात फिर ये दोनों गोकश डुंडाहेडा जंगल में गोकशी के लिए पहुंचे। तभी पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों गोकशों को घेर लिया। पुलिस के घेरे से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर देसी तमंचे से फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.