बागपत, अगस्त 15 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सभी बैरिकेड्स हटाते हुए serta अधिकारियों के इंतजाम धत्ता बताते हुए ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के झंडारोहण के बाद ट्रैक्टर यात्रा शुरू हुई। गांगनौली कट की मांग को लेकर निकाली गई यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। ट्रैक्टरों और बाइकों के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने से पल-पल हादसे की आशंका बनी रही। तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। इसके बावजूद एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी बैरिकेड्स जबरन हटा दिए गए। ट्रैक्टरों के...