बागपत, मार्च 8 -- थाना बिनौली क्षेत्र के दोज्जा गांव में तीन घरों मे चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। गांव में चोरों के आने व घटना के बाद जाने का वीडियो गली मे लगे सीसीटीवी कैमर मे कैद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार चोर लगभग तीन घंटे गांव में रहे। पुलिस घटना की जांच मे जुटी। शनिवार देर रात चोर सबसे पहले गुलजार के घर की दीवार फांदकर घुस गये, चोरों ने पहले उन कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी, जिन कमरों मे घर के सदस्य सो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्रवधुओं के गहने व उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए जो गहने बनवाये थे, सब चोर चोरी करके ले गये। उसने बताया कि लगभग दो तोले सोने के आभूषण व लगभग एक किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए है। वही गांव के उस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.