बागपत, अप्रैल 8 -- जनपद के गांव मुकुंदपुर में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 24 वर्ष तक परिवार का हिस्सा रही गाय गौरी की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और ग्रामीणों की नम आंखों के बीच गौरी को अंतिम विदाई दी गई। परिवार के मुखिया देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गौरी उनके परिवार के लिए सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि मां समान थी। उसने अपने जीवनकाल में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चों को जन्म दिया, जिनका परिवार आज आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में फैला हुआ है। देवेंद्र शर्मा के बेटे अमित ने बताया कि गौरी का दूध पीकर उनके परिवार की तीन पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। फूलों और गुब्बारों से सजी अर्थी के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई, जहां ग्रामीणों ने रास्ते भर पुष्प वर्षा कर उसे अंतिम विदाई दी। परिवार ने ...